फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से बालक की मौत

Sun, 31 Mar 2019 11:34 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकहां गांव में डूबने से मासूम की मौत के बाद रोते विलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकहां के लुकपुर टोला में पोखरे में डूबने से तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। उससे घर में कोहराम मच गया। बच्चा खेलते हुए पोखरे की तरफ चला गया था। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इस गांव के पिंटू गिरी के घर के ठीक पीछे पोखरा है। उनका तीन वर्षीय पुत्र सत्यम रविवार की सुबह दरवाजे पर खेल रहा था। घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे। खेलते-खेलते सत्यम घर के पीछे पोखरे की ओर चला गया और उसमें डूब गया। भोजन बनाने के बाद घर की महिलाएं सत्यम को ढूंढने लगीं तो वह दरवाजे पर नहीं मिला।

सुबह करीब आठ बजे महिलाएं जब घर के पीछे पोखरे की तरफ गईं तो पानी में उसका शव देखकर चीख पड़ीं। बच्चे का शव निकाला गया। महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं। जिसने भी जहां सुना, दौड़ता हुआ वहां पहुंचा और रोते-बिलखते लोगों को ढांढस बंधाया। बच्चे के माता-पिता और दादी रोते रोते बेसुध हो जा रही थीं। सत्यम सबके लिए प्यारा था। बाद में घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें