फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नेबुआ रायगंज। होली के दिन नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इससे दोनों गांवों में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवोें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पडरौना-पनियहवा मार्ग पर थाना क्षेत्र के मुड़मुड़वा गांव निवासी प्रमोद थाना क्षेत्र के ही खैरी गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। नौरंगिया गन्ना तौल केंद्र के समीप किसी वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल प्रमोद को परिजन जिला अस्पताल पहुंचाए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में, इसी थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव निवासी श्रीकांत गुप्ता दवा खरीदने बाजार में जा रहे थे कि पडरौना की तरफ से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें