फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी और आभूषण चोरी

Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तुर्कपट्टी बाजार में वीरेंद्र वर्मा के घर चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। सोमवार की रात थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी पकड़ी में सुनसान घर से नकदी और आभूषण चोरी हो गए। घर के सभी लोग वैवाहिक समारोह में गए थे। इस गांव की मीरा देवी पत्नी वीरेंद्र वर्मा के मुताबिक वह तुर्कपट्टी-कसया मुख्य मार्ग पर तुर्कपट्टी मुख्य चौराहे के पूरब उनका घर है।

 

उसमें ब्यूटी पार्लर भी चलाती हैं। सोमवार को वह मायके में हल्दी समारोह में गई थीं। कुछ रिश्तेदार उनके घर भी रुके थे तथा अपना सामान एवं गहना भी रख दिए थे। मंगलवार दोपहर किसी राहगीर की नजर घर के बगल में सूटकेस पर पड़ी। उसमें कुछ कागजात बिखरे पड़े थे। उसके शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर वह घर पहुंचीं तो सभी ताले खुले थे।

मीरा के अनुसार, शादी के लिए रखे लगभग 5 लाख रुपये के आभूषण एवं 80 हजार रुपये गायब थे। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस जांच में जुटी है। मीरा देवी के घर से दस कदम की दूरी पर रात में होमगार्ड तथा चौकीदार भी बाजार की सुरक्षा में रहते हैं। पुलिस भी गश्त करती है। बावजूद इतनी बड़ी चोरी के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एसओ तेज जगन्नाथ सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें