ढाढ़ा। हाटा कोतवाली के बरवां में सोमवार की सुबह गांव के बगल से गुजर रही नहर में युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान बरवां गांव निवासी विजय चौधरी के रूप में की गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सुकरौली से बंचरा जाने वाली नहर में बरवां गांव के रहने वाले विजय चौधरी का शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने बताया कि विजय रविवार की शाम गांव के पास एक गन्ने के खेत में मजदूरी कर रहा था। उसके बाद घर नहीं आया। देर रात तक घर के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। लोगों ने सोमवार की सुबह नहर के पुल के पास विजय का शव संदिग्ध हालत में देखा। शोर होने पर लोगों की भीड़ जुट गई और घरवालों को इसकी सूचना दी गई। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया है।