फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में नहर में गिरा वाहन

Sun, 23 Jun 2019 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर बनरहा नहर में गिरे वाहन को क्रेन से बाहर निकाला गया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही। बनराहा रेगुलेटर चौराहे से आगे हाईवे की तरफ जाने वाले नहर के सर्विस रोड पर रविवार को बाइक को बचाने के दौरान वाहन नहर में गिर गया। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ युवकों ने दिलेरी दिखाई और नहर में छलांग लगाकर चालक समेत तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। बाद में पहुंची पुलिस ने क्रेन से वाहन को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

 

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किलोमीटर 20.500 बनराहा रेगुलेटर चौराहे से आगे हाइवे की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक आए बाइक सवार को बचाने में चालक नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो नहर के गहरे पानी में गिर गई। उसी बीच बनराहा गांव के तीन युवक और एक बुजुर्ग ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर के बहते पानी में कूद गए।
 

युवकों ने वाहन चालक सुधीर मिश्र और दो अन्य को सकुशल पानी से बाहर निकाला। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने ले गई। मौके पर मौजूद विधायक अजय कुमार लल्लू ने तीन लोगों की जान बचाने वाले उपेंद्र यादव, शमशेर अली, शंकर गुप्ता और जितेंद्र निषाद को 2000 रुपये का पुरस्कार दिया।

 

वाहन विशुनपुरा थाने के नरहवाडीह गांव निवासी अजय मिश्र का बताया जा रहा है। उसमें सवार दो अन्य युवक पहले ही भाग निकले थे। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सवार सकुशल बचा लिए गए हैं। वाहन को थाने लाकर जांच की जा रही है। रेस्क्यू के दौरान नहर के जेई अमित पांडेय, राकेश कुमार, संजीव कुमार राय, असगर अली, शैलेश तिवारी, रामअशीष यादव, संयोग गुप्ता, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें