कसया। क्षत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव के सिसई चौराहे पर संचालित मोबाइल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना शनिवार की देर रात की है। जानकारी होने पर रविवार को पहुंचे हल्का लेखपाल रामचंद्र प्रसाद ने क्षति का आंकलन किया। कुड़वा उर्फ दिलीपनगर निवासी मनोहर प्रसाद प्रतिदिन की तरह रात में आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय दुकान में आग लग गई।