रामकोला। क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर गुरुवार की भोर में परोरहा गांव के समीप पिकअप और बोलेरो में हुई टक्कर में युवती समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर यूपी 100 नंबर की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनमें आर्केस्ट्रा में काम करने वाली अपर्णा (20), रीतू (30), अब्दुल सिद्दीकी (45), काली गुप्ता (35), राजू यादव (55), और श्रवण गुप्ता (35) शामिल हैं।