फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस ढंक कर बेचने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में मांस बेचने के वाले लोगों को दी हिदायत
विज्ञापन

खड्डा। कस्बा के टैक्सी स्टैंड, बैंक तिराहे के पास गुरुवार की शाम को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सड़क के किनारे खुले में मांस बेचने के वाले लोगों को ढक कर बेचने की हिदायत दी। एसओ संजय सिंह के अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने खड्डा कस्बा के प्रमुख सड़कों और चौराहों के किनारे खुले में दुकान लगाकर मांस बेचने वाले विक्रेताओं को ढक कर बेचने और साफ सफाई रखने की हिदायत दी। सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटवाया। एसओ ने बताया कि एसपी राजीव नारायण मिश्र के निर्देश पर सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले लोगों व खुले में मांस बेचने वाले लोगों को चेतावनी देकर हटाया गया है। इस क्रम में पहले भुजौली बाजार और बरवारतनपुर गांव के बाजार में भी मांस विक्रेताओं को ढक कर मांस बेचने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें