कसया नगर में प्रतिबंधित पालिथीन की जांच करते तहसीलदार देश दीपक सिंह व ईओ प्रेमशंकर गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ कसया नगर में तहसीलदार की अगुवाई में शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर दुकानदार से जुर्माना वसूला गया।
शनिवार की सुबह से ही तहसीलदार देश दीपक सिंह व ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने सपहां रोड,प्रेमनगर चौराहा,सपहां चौराहा, बाड़ी पुल चौराहा,बैरिया चौराहा की 16 दुकानों की जांच की, जहां से तीन किलो 700 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। टीम में इन दुकानदारों से 22 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इस मौके पर श्रवण तिवारी, उग्रसेन कुमार, हरेंद्र यादव, समर आदि पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।