फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के युवक की हत्या कर फेंकी मिली लाश

Wed, 05 Jun 2019 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परेवाटार नरकटिया मार्ग के किनारे युवक का शव मिलने की सूचना पर जांच करते एसएचओ कसया अतुल्य कुमार पांडेय । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेकुआटार/कुशीनगर। मुंबई से कमा कर घर लौट रहे गोरखपुर के युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश कसया क्षेत्र के परेवाटार से नरकटिया जाने वाली सड़क के किनारे मिली। गले और शरीर के विभिन्न हिस्सों में धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। पॉकेट से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के खुटहा निवासी 35 वर्षीय रंजीत साहनी पुत्र राम प्रसाद साहनी के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन पहुंच गए।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे परेवाटार के कुछ लोग टहलने निकले थे। सड़क के किनारे खेत में खून से लथपथ युवक का शव देखकर शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। थोड़ी देर पुलिस भी पहुंच गई। युवक के गले में और शरीर के विभिन्न हिस्सों में धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मौके से बैग में रखा कपड़ा, चाकू, शराब की बोतल व अंडा मिला।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जताई। मोबाइल पर बातचीत में पत्नी ने पुलिस को बताया कि रंजीत साहनी मुंबई में काम करते थे। वहां गांव आने के दौरान रास्ते में मोबाइल से बातचीत हुई थी। सोमवार से उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। एसपी राजीव नारायण मिश्र और सीओ रामदास प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।


एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजन थाने पर पहुंचे थे, जहां से उन्हें पीएम हाउस भेज दिया गया है। मृतक के परिजन भी घटना के बारे में अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। कॉल डिटेल के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें