युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाले पर केस दर्ज
पिपरा कनक । क्षेत्र के एक गांव की युवती के ह्वाटसएप पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने गांव के आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। युवती गोरखपर में निजी नर्सिंग कॉलेज से नर्स का कोर्स कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी गांव का युवक उसका मोबाइल नंबर कहीं से हासिल कर लिया। तीन माह से उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। पहले उस युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नही माना और लगातार मैसेज भेज रहा है। बाद में परिजनों को बताई। समझौते से मामले को सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन मामला बढ गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि भानपुर निवासी अनिल प्रजापति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।