आग लगने से चार एकड़ गेहूं की फसल जली
गुरवलिया बाजार/तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तिरमासाहुन गांव के बाहर रविवार को खेत में आग लगने से करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गांववालों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
तिरमासाहुन में गेहूं का डंठल जलाते समय आग ने इस गांव के संतोष, इस्लाम, राममनोहर, प्रहलाद, मालती देवी, दिलीप राय की करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 100 यूपी की पुलिस व ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।
इसी तरह बरवा सुकदेव में भी रविवार को दोपहर करीब एक बजे गेहूं का डंठल जलाते समय आग लगने से संत राय का 24 कट्ठा तथा बगल के गांव फुर्सतपुर निवासी जमशेद की 10 कट्ठा गेहूं की फसल जल गई।