दहेज हत्या के आरोपी पति समेत चार भेजे गए जेल
रामकोला। तीन दिन पूर्व नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर आठ में दहेज के लिए हुई प्रियंका सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पति विभव प्रताप सिंह और उनके माता-पिता और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कुल छह आरोपियों पर केस दर्ज है। मामले की विवेचना सीओ के जरिए की जा रही है।