फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ दुर्व्यवहार का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

एसडीएम और अर्दली संग हुए दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग
छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। एसडीएम के समर्थन में उतरे अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। घघवा जगदीश में जमीन संबंधी विवाद का निरीक्षण करने गए एसडीएम एवं उनके मातहतों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व एसडीएम प्रमोद कुमार तरया सुजान थाना क्षेत्र के घघवा जगदीश में भूमि संबंधी विवाद का निपटारा करने गए थे। आरोप है कि एसडीएम से कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार कर दिया। एसडीएम ने थानाध्यक्ष तरया सुजान को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जबकि कुछ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। पकड़े गए आरोपियों की जमानत नामंजूर करते हुए एसडीएम ने उन्हें देवरिया जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से एसडीएम संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने घटना को भयावह बताते हुए अपने साथ गए अर्दली से तरया सुजान पुलिस को लिखित तहरीर दिलाकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। छह लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर तरयासुजान पुलिस कार्रवाई में जुटी है। एसडीएम के साथ हुए दुर्व्यवहार की सूचना से बार एसोसिएशन तमकुहीराज के अधिवक्ता नाराज हो गए। बार के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता की अगुवाई में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और न्यायिक कार्य से विरत होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक राय, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद पाठक, एचएन सिंह, ब्रजेश पांडेय, हरकेश पांडेय, प्रद्युम्न चौबे, समित मिश्र, सत्येंद्र चतुर्वेदी, अशोक पांडेय, संतोष गुप्ता, अजय राय, अमरनाथ सिंह, शंभु राय, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें