फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में नाव पलटने से किशोर समेत दो की मौत

Tue, 02 Oct 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
youth drowned in pond - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। क्षेत्र के अन्हारीबारी गांव के पोखरे में मंगलवार को सैर के दौरान नाव पलटने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने तैर कर जान बचाई। घटना की सूचना पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। थोड़ी ही देर में एसडीएम समेत प्रशासनिक अमला पहुंच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

अन्हारीबारी गांव निवासी विकास (15), जनार्दन (20), कमलेश (18) तथा अमरेंद्र (16) मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के पोखरे में नाव से सैर कर रहे थे। अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। कमलेश और अमरेंद्र तो किसी तरह तैर कर पोखरे से बाहर निकल गए, लेकिन विकास और जनार्दन डूबने लगे।

साथियों ने दोनों को बचाने के लिए शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने अचेतावस्था में जनार्दन को ढूंढ निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि स्थानीय गोताखोरों ने साढ़े चार घंटे बाद विकास का शव बाहर निकाला। पुलिस ने जनार्दन और विकास के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोखरे का पट्टा मछली पालन के लिए गांव के ही अलगू प्रसाद के नाम से है। वह नाव का इस्तेमाल मछली पकड़ने और पोखरे की साफ-सफाई के लिए करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें