फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी डीह गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों से 55 हजार रुपये नकद तथा करीब एक लाख के जेवरात व कपड़े चुरा लिए। जानकारी होने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

करमैनी डीह गांव निवासी निजामुद्दीन सिद्दीकी के घर में खिड़की तोड़कर घुसे चोर घर में रखे कई बाक्स चुरा ले गए। भोर में जब घरवालों की नींद खुली तो सामान बिखरे पड़े थे। सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर धान के खेत में पांच बॉक्स व कई बैग फेंके पड़े मिले। निजामुद्दीन ने बताया कि एक दिन पहले ही उधार चुकाने के लिए बैंक खाते से 55 हजार रुपये निकाला था। इसके अलावा गहना, साड़ियां व बर्तन आदि भी चोरी हुए हैं।
इसी गांव के नैमुल के घर से भी दो बाक्स में रखे गहने, साड़ियां व अन्य कीमती सामान चोरी हो गए हैं। इस संबंध में एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें