फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से मांगी आठ लाख रुपये की फिरौती

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक डॉक्टर से फोन पर आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। रकम न देने पर बदमाश ने डॉक्टर की शिक्षक पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी है। फोन आने के बाद से डॉक्टर का परिवार दहशत में है। डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पडरौना नगर के तुलसी आवास विकास कॉलोनी के निवासी डॉक्टर मार्कंडेय जायसवाल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि छह मार्च को सुबह 8.51 बजे एक व्यक्ति ने उसकी मोबाइल पर फोन किया। उसने बिना नाम बताए अपशब्द कहते हुए धमकी देनी शुरू कर दी। उसने फोन पर ही आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी। डॉक्टर के मुताबिक उसने धमकी दी कि सात मार्च तक यदि उन्होंने फिरौती की रकम उसे नहीं दी तो वह उन्हें अथवा उनकी पत्नी जो जंगल बेलवा गांव की मुसहर टोली स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक हैं जान से मार देगा। उसके फोन आने के बाद से ही डॉक्टर के परिवार के लोग किसी अनहोनी को लेकर दहशत में हैं।कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि डॉक्टर की तरफ से उन्हें तहरीर मिली है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोन पर फिरौती मांगने वाले का अभी पता नहीं चला है, जांच कर उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें