फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से निकाला गया युवक का शव

Mon, 02 Jul 2018 11:19 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही/तमकुहीराज।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के चखनी फाल से सोमवार की दोपहर में एक युवक का शव बाहर निकाला गया। कई दिन पुराना शव पानी में पड़ा होने की वजह से फूल गया है, जिसके चलते शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में चखनी फाल के पास एक युवक का शव लोगों ने नहर में बहते देखा। बह रहे शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में आस पास के लोग पहुंच गए। काफी देर तक युवक का शव वहीं अटका हुआ था। लोगों ने तरयासुजान पुलिस को इसकी खबर दी। एसओ विनय पाठक ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों को वहां भेजा गया है। देर शाम चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को नहर से बाहर निकाला गया है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि शव एक सप्ताह पुराना है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें