खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के लखुआ गांव के हसनू टोला में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। मौत की वजह गृहकलह बताई जा रही है। लखुआ गांव के हसनू टोला निवासी 40 वर्षीय इस महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग तुर्कहां स्थित सीएचसी ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।