फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मिले दो शव, मची सनसनी

Sun, 02 Dec 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शव मिलने के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खड्डा। पुलिस ने थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद किया है। एक युवक सरेह में मृत पड़ा था, जबकि अधेड़ का टुकड़े में शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रविवार की सुबह सोनबरसा गांव के सरेह में पानी में मुंह के बल पड़ा शव देखकर गांववालों ने शोर मचाया तो वहां वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनुज सिंह ने शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान गांव के ही 19 वर्षीय सर्वेश उर्फ भोलू के रूप में हुई। उसकी जेब में मोबाइल भी मिला। उसके बाद युवक के घर में कोहराम मच गया।
 

उसके पिता बलवंत चौहान ने रोते हुए बताया कि पांच बच्चों में भोलू तीसरे नंबर का था। लगभग दस दिन पहले लुधियाना से कमाकर घर आया था। शनिवार की रात लगभग सात बजे दस मिनट में लौटकर आने की बात कहकर निकला था। जब देर हुई तो खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल स्विचऑफ था और सुबह लाश मिली है।

विज्ञापन

दूसरा शव गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बंजारीपट्टी गांव के पास कटा हुआ मिला। पुलिस ने शव के पास मिले आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त रामदास उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गिरहिया (बिनटोली) थाना निचलौल जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस को रेललाइन के किनारे साइकिल और चप्पल भी मिला।
 

सूचना पाकर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि वह रोड बनाने में मजदूरी का काम करते थे। शनिवार की सुबह सड़क पर मजदूरी करने को कहकर निकले थे। रामदास की ससुराल घटनास्थल से कुछ ही दूर बंजारीपट्टी में है।प्रभारी निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि शव पर कोई चोट का निशान नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। ट्रेन से कटे व्यक्ति का मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें