हादसे में बाप-बेटा समेत तीन घायल
टेकुआटार। क्षेत्र के अहिरौली राय के समीप कसया-रामकोला मार्ग पर गुरुवार को बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि खड्डा जखनी निवासी 60 वर्षीय बैजनाथ मिश्र अपने लड़के गोलू के साथ बाइक से कसया जा रहे थे। रामकोला-कसया मार्ग के अहिरौली राय के समीप कसया जा रहे पल्सर सवार से उनकी बाइक टकरा गई। पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कसया भेजा गया। जहां से बैजनाथ मिश्र की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।