गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक-हेल्पर घायल
कसया। थाना क्षेत्र के सिसवा महंत के सामने गिट्टी लदे ट्रक के पलटने से बिजली का पोल टूट गया और आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि चालक और हेल्पर को मामूली चोटें आईं। मंगलवार की भोर में मिर्जापुर की ओर से गिट्टी लेकर कर गुजरा ट्रक सिसवा गांव के सामने पलट गया। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूटकर झूलने लगा। मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक और हेल्पर को बाहर निकाला। उन्हें लोगों ने निकट के अस्पताल पहुंचाया।