रामकोला। थाना क्षेत्र के चंदरपुर खास गांव में शुक्रवार को सुबह 12 वर्ष के एक बालक को किसी विषैले सर्प ने डंस लिया। इसके बाद बालक गिर पड़ा। घरवाले उसे आनन फानन में रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चंदरपुर खास गांव के निवासी महंथ चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र रोशन शुक्रवार को सुबह घर के बाहर अपनी हम उम्र बालकों के साथ खेल रहा था। बगल में ही झोपड़ी और खरपतार रखा था। अचानक खर पतवार में से निकलकर किसी विषैले सर्प ने रोशन को डंस लिया। इसके बाद वह घर आया और गिरकर अचेत हो गया। धीरे-धीरे उसका शरीर काला पड़ने लगा। घरवाले उसे रामकोला सीएचसी ले आए, जहां उसकी हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।