फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल कुरमौल गांव की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी के अड़ार में दबने से मासूम की मौत, सड़क जाम
विज्ञापन

एक घंटा तक बाधित रहा आवागमन
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। शनिवार को दोपहर में मिट्टी के अड़ार में दब जाने से 10 वर्ष के बालक की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया और एक घंटा तक धरना दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराई। बच्चे की मौत से उसके घर में चीख-पुकार मची रही। जाम के कारण राहगीरों को तपती धूप में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पडरौना-मंसाछापर सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क के दोनों तरफ जेसीबी से खेतों से मिट्टी काटकर पटरी बनाई जा रही है। शनिवार की दोपहर करीब साढे बारह बजे गन्ने की खेत में पंपिंगसेट से सिंचाई की जा रही थी। उसी समय खेत के किनारे नाथूलाल प्रसाद का 10 वर्षीय लड़का गोलू भी खड़ा था। खेत के किनारे गड्ढा होने के कारण पानी से वहां दलदल हो गया। इसी दौरान मिट्टी कटकर गिर गई, जिससे गोलू उसके नीचे गड्ढे में दब गया। जब तक लोग मिट्टी हटाकर गोलू को बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोलू के पिता नाथूलाल प्रसाद का कहना था कि मिट्टी के नीचे दबने से पांच मिनट में ही उनके बेटे की मौत हो गई। इसके लिए सड़क बनवा रही कार्यदायी संस्था जिम्मेदार है। बालक की मौत से नाराज लोगों ने गांव के सामने ही पडरौना-मंसाछापर मार्ग को जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना के एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराई। इस संबंध में कोतवाल विजय राज सिंह का कहना था कि सड़क जाम करने वाले लोगों को समझाकर रास्ता खाली करा दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें