फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव में गई पत्नी और चार बेटियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में मछली विक्रेता की पीटकर हत्या
विज्ञापन

बचाव में गई पत्नी और चार बेटियों को भी पीटा
पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस
नाराज लोगों ने दुदही-पडरौना मार्ग जाम किया, तीन थाने की पुलिस पहुंची
कठकुइयां (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में जमीन के विवाद में मंगलवार की रात मछली विक्रेता की पीटकर हत्या कर दी गई। बचाव में गई पत्नी और चार बेटियों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को सुबह दुदही-पडरौना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने जाम समाप्त कराया। पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लक्ष्मीपुर निवासी पप्पू (45) पुत्र किशनाथ तुरहा मछली का व्यवसाय करते थेे। मंगलवार रात करीब 10 बजे जमीन के मसले पर गांव के हीरा और उनके परिवार के लोगों के साथ पप्पू का झगड़ा होने लगा। पप्पू के पिता ने बताया कि आरोपी लाठी-डंडा लेकर आ गए और अपशब्द कहने लगे। पप्पू ने विरोध किया तो लाठी-डंडे से पीट पीटकर उसे मार डाला। बचाव में गई पत्नी सुमनी (40), बेटी रंभा (19), शीला (16), मालती (14) और उर्मिला (12) घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन

घटना से नाराज लोगों ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे दुदही-पडरौना मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जमीन विवाद के निपटारे के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सूचना मिलते ही सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह मयफोर्स पहुंचे। कुबेरस्थान एवं तुर्कपट्टी एसओ भी पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद हीरा, उनके दो पुत्रों और एक पुत्री सहित चार हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाने के एसओ अरुण कुमार मौर्या ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर हीरा, उनके पुत्र रामू, श्याम और पुत्री चंदा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें