किशोरी को अगवा करने का आरोप
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अगवा कर लेने का आरोप लगाया है। कहा है कि घटना के दिन वह रिश्तेदारी में गया था। उसकी बहन व भाभी घर पर थीं। रात में करीब दस बजे बहन शौच करने के बहाने घर से निकली और काफी देर तक घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। उसकी भाभी ने उसे सूचना दी। भाई ने आरोप लगाया है कि एक युवक उससे लगातार बात करता था, उसे संदेह है कि वह उसकी बहन को भगा ले गया है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन करने में जुटी हुई है।