फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाखास गांव के एक घर में हुई चोरी

Sun, 16 Sep 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बरवा खास गांव के एक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात चोरों ने सेंध काटकर चोरी की। घर से आभूषण, कीमती कपड़े और अन्य जरूरी सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस गांव के रवींद्र शर्मा के घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोरों ने नकदी, आभूषण और कीमती कपड़े चुरा लिया।

रवींद्र शर्मा ने बताया कि वह शाम को भोजन करने के बाद परिवार के साथ एक कमरे में सोए थे। आहट मिलने पर शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर भाग निकले। उन्होंने बताया कि एक बक्सा टूटा हुआ था, जबकि दो छोटे बक्से गायब थे। सुबह घर से कुछ दूर खेत में दोनों बक्से टूटे हुए और खाली मिले। प्रभारी निरीक्षक श्यामलाल यादव ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। छानबीन की जा रही है। चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें