फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की जांच करने पहुंचा डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम

Wed, 13 Jun 2018 11:26 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली के अहिरौली टोला में सोमवार की रात सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन के लिए बुधवार की दोपहर डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम घटना स्थल का मुआयना किया। खुदरा अहिरौली गांव के अहिरौली टोला निवासी रिटायर्ड शिक्षक ध्रुवदेव राय के परिजन भोजन करने के बाद छत पर सो गए थे। पीछे के रास्ते दो मंजिली छत पर चढ़कर चोरों ने जमीन व गाय बेचकर रखे हुए पांच लाख पैंतालीस हजार रुपये नकद और करीब 13 लाख का आभूूूषण चुरा लिया था। उसके बाद चोरों ने किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक बृजेश राय के घर में भी चोरी का प्रयास किया था। फोरेंसिक टीम ने परिजनों से पूछताछ के बाद कई स्थानों से फिंगरप्रिंट का निशान लिया। इस दौरान टीम के प्रभारी लोकनाथ पांडेय, चंद्रशेखर, डॉग स्क्वॉयड के प्रभारी अवधेश यादव, विनोद यादव सहित एसओ दुर्गेश कुमार सिंह, एसआई विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें