फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल

Fri, 23 Nov 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कठकुइयां। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव में जमीन के विवाद में शुक्रवार को दो भाइयों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

सेमरा हर्दो गांव निवासी वकील मियां और शमशेर मियां दोनों भाई हैं। इनमें जमीन का विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को किसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से शमशेर, शान अली, अरमान, बशरूद्दीन और नसरुद्दीन घायल हो गए। इनमें शान अली की हालत गंभीर है।

उन्हें जिला अस्पताल से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि शान अली के पिता शमशेर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। दूसरे पक्ष से सद्दाम, कबूतर और गोलू को चोटें आई हैं। इन्हें भी जिला अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। कुबेरस्थान थाने के एसओ अरुण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिलली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें