फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

हादसा देखकर मच गई सनसनी
गनीमत थी कि बोलेरो में उस वक्त कोई बैठा नहीं था
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिलनगर। स्थानीय बाजार के बघौच मोड़ पर शनिवार की देर शाम पहले से खड़ी एक बोलेरो में अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाजार में अफरा तफरी मच गई। बड़े हादसे की आशंका वश वहां लोगों की भीड़ जुट गई। परंतु संयोग अच्छा था कि उस वक्त बोलेरो में कोई बैठा नहीं था। हादसे में केवल गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी। इसकी पुष्टि होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार की रात लगभग आठ बजे बघौच मोड़ के पास फोरलेन पर बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। उस वक्त एनएच से गुजर रहे टैंकर का पहिया तेज आवाज के साथ ब्रस्ट हो गया। इसकी वजह से अनियंत्रित हुआ टैंकर लहराता हुए बोलेरो से भिड़ गया। टक्कर की वजह से बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग बोलेरो व टैंकर की टक्कर देख बड़े हादसे की संभावना से सहम गए। कुछ ही पल में बाजार समेत अगल-बगल के गांवों में भी फाजिलनगर में बड़े हादसे की चर्चा होने लगी। मगर लोग मौके पर पहुंचे तो यह जानकर सुकून मिला कि उस वक्त बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी खड़ा करके बगल की दुकान पर सामान खरीद रहा था। हादसे में केवल गाड़ी क्षतिग्रस्त जानकार लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें