फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ पेटी अवैध शराब बरामद

Sun, 29 Jul 2018 01:22 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सौ पेटी अवैध शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाने की पुलिस ने अहिरौलीदान के निकट अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। इसे अहिरौलीदान से पिकअप पर लादकर बिहार भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस तस्करों को पकड़ने में विफल रही। तरयासुजान थाने के एसओ विनय पाठक ने बताया कि शनिवार को सुबह अहिरौलीदान के रास्ते अवैध शराब की खेप पिकअप पर लादकर बिहार भेजे जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने एसआई पुरुषोत्तम राव व मूलचंद, सिपाही अर्जुन कुमार व दिलीप के साथ वहां पहुंचकर वाहन का इंतजार किया। कुछ देर बाद पिकअप के आते ही उसे घेर लिया गया। मौके से तस्कर भाग निकले, लेकिन पिकअप में अंदर रखी 100 पेटियों में 4800 शीशी अवैध शराब बरामद हुई। इस गाड़ी के ऊपर बच्चों के खाने वाला कुरकुरा के पैकेट लादे गए थे।  इस संबंध में एसओ का कहना था कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें