पडरौना। शनिवार को विद्युत विभाग की तरफ से पडरौना नगर में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओं से एक लाख 40 हजार रूपये के बकाया राजस्व की वसूली की गई। इस दौरान एक्सईएन संजय यादव, एसडीओ रविंद्र पाल, जेई दीपक कुमार, लाइनमैन संतोष मिश्र, राजेश सिंह, मुकेश सिंह, सुनील मोदनवाल आदि मौजूद रहे।