फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रिकेटर मोहित शर्मा का गोरखपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट पर तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का स्वागत करते अभय त्रिपाठी,प्रफुल राय, मोनू इराकी
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज और आईपीएल-2023 में जलवा बिखेरने वाले मोहित शर्मा का बृहस्पतिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हो रही प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफाॅर्म मिल रहा है। खिलाड़ी उसके माध्यम से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर जलवा बिखेरते हैं। कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के लिए प्रतिबद्ध शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने आया हूं। बेहद उत्सुक हूं। प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे कुशीनगर बुद्ध की धरती पर ऐसे क्रिकेट के आयोजन से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि, बिहार व अन्य खिलाड़ियों का जीवन संवरेगा। इस दौरान शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट संस्थान के सह संस्थापक अभय त्रिपाठी, प्रफुल राय, मोनू इराकी, छोटू नागमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें