गोड़रिया। क्षेत्र के जंगल नौवगावा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मुसहरी की टीम ने मछहा टीम को 36 रन से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मुख्य अतिथि पप्पू सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुसहरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में कुल 96 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मछहा की टीम ने निर्धारित ओवर में महज 60 रन की बना सकी। इस तरह मुसहरी की टीम 36 रन से मैच जीतकर फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। संवाद