फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षा और साक्षरता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को क्षेत्र के सेमराहरदो के अचल पट्टी में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पप्पू पांडेय ने कहा कि साक्षर मुसहर ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव रख सकता है। कलम ही मुसहर समाज की तकदीर बदलने का सबसे मजबूत माध्यम है। शिक्षा समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कोई भी बच्चा आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके बाद उन्होंने मुसहर परिवारों को पूर्ण रूप से साक्षर बनने का संकल्प दिलाया। चौपाल का संचालन चंदन पांडेय ने किया। इस दौरान फेकू, प्रभावती देवी, कैलाश, राधिका, प्रमोद, सुदामा, गेना, सुगंधि, फेकनी, जिउत, चोकट, श्रीकिशुन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें