पडरौना। जमीन के विवाद में मारपीट के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को साक्ष्य के आधार पर जेल भेज दिया। कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआं स्थान निवासी बदरी ने 31 अप्रैल 2021 को पडरौना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि आरोपी मुन्ना व परमा पुत्रगण महाजन कुशवाहा ने जमीन के मामले में पीड़ित के घर में घुसकर बुरी तरह से मारा पीटा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। विवेचक ने आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपियों के कोर्ट में पेश नहीं होने पर न्यायालय ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया। न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा के न्यायालय में हुई। जहां से न्यायालय ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।