कप्तानगंज। वर्ष 2010 में रामकोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्कालीन चिकित्सक डॉ सूर्यभान कुशवाहा शुक्रवार को न्यायालय से दोषमुक्त करार दिए गए। डॉ. एसबी कुशवाहा मौजूदा समय में कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी हैं। दोषमुक्त किए जाने पर कप्तानगंज सीएचसी के चिकित्सक तथा स्टाफ ने न्यायालय का शुक्रिया अदा किया तथा खुशियां जताई। डॉ. कुशवाहा के विरुद्ध रामकोला थाना में 2010 में रामकोला क्षेत्र के चर्चित पत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने अभियुक्त बनाया था। उन पर आरोप का कि उन्होंने मुकदमा में दर्ज अन्य अभियुक्त राम नगीना कुशवाहा, संजय यादव और विनोद कुशवाहा के साय षड्यंत्र कर रामपुर फुलवरिया से पत्रकार का अपहरण किया तथा उसकी हत्या में शामिल थे। संवाद