फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक-टेंपो के टक्कर में दंपती घायल, पत्नी गंभीर, रेफर

Tue, 27 Feb 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मतलुक छापर गांव स्थित हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। क्षेत्र के मतलुक छापर गांव के सामने हाइवे पर सोमवार को एक ही दिशा से आ रहे ट्रक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे टेंपू सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दंपती को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव निवासी पप्पू (35) पत्नी कुसुम देवी (30) के साथ सोमवार की दोपहर करीब 4 बजे टेंपो से तमकुही की ओर जा रहे थे। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाइवे पर मतलूक छापर गांव के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने टेंपो में ठोकर मार दिया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और महिला ट्रक की चपेट में आ गई। टेंपो, ट्रक के साथ करीब दस मीटर तक घिसटता रहा। घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां पप्पू का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने कुसुम की गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रक व टेंपू को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें