फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस और कार की टक्कर में दंपती घायल

Wed, 29 Oct 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के पडरौना मार्ग के बैरिया चौराहे पर मंगलवार को सड़क पार करते समय रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दंपती घायल हो गए। रामकोला थाना क्षेत्र के अमवां मिश्रौली निवासी सेराज (36) अपने ससुराल देवरिया जिले के हुड्डीपुर पथरदेवा से अपने घर कार से जा रहे थे कि जैसे ही बैरिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि कसया से पडरौना जा रही रोडवेज बस क्रॉसिंग कर रही कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक सेराज के साथ उनकी पत्नी शबनम खातून (34), पुत्री सबा (11) और बेटा सैफ (6) सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के अंदर बैठे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसआई आदर्श मिश्रा ने कार सवार घायल दंपती को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें