फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना, विजयी उम्मीदवारों को आरओ ने दिया प्रमाण पत्र

Fri, 09 Aug 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के पांच ब्लॉक सभागारों में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत उपचुनाव बृहस्पतिवार को मतगणना संपन्न हुई। विभिन्न कारणों से रिक्त हुए तीन प्रधान व एक बीडीसी पद के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। मतगणना के बाद नवनिर्वाचित प्रधान और बीडीसी सदस्य को रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिया। आबदा खातून बड़हरा की, हीरालाल अहिरौली के और शशि प्रभा गौरहा की प्रधान चुनी गईं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे पडरौना, विशुनपुरा, दुदही और सेवरही ब्लाॅक मुख्यालयों पर एजेंट व प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटिका खोली गई। दोपहर करीब एक बजे के बाद एक-एक कर परिणाम की घाेषणा होने लगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वैभव मिश्र के हवाले से निर्वाचन कर्मी आलोक कुमार ने बताया कि विशुनपुरा के बड़हरा में प्रधान पद पर आबदा खातून 1354 मत पाकर विजयी घोषित हुईं हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी सैदा को 972 मत मिले।
इसी तरह दुदही के अहिरौली में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों में हीरालाल 292 वोट पाकर विजयी बने, तो छेदी 228 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। सेवरही के जवही मलही मुस्तकिल(गौरहा) में प्रधान के तीन दावेदारों में शशि प्रभा 494 मत पाकर विजयी घोषित हुईं तो दूसरे स्थान पर प्रीति देवी को 433 मत मिले। सदर विकास खंड के भिसवा लाला में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशियों में सुमित्रा 328 मत पाकर विजयी घोषित हुईं, तो खूशबू पांडेय 260 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। इस चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उन्होंने बताया कि 14 ब्लाकों के 254 सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया होनी थी, जिसमें प्रधान पद के पांच, बीडीसी के 10 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 239 सीट शामिल रहे। अनुसूचित जाति व जनजाति पद के लिए प्रत्याशी नहीं मिलने के कारण बाकी सीटों पर कोई नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें