फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सभासद ने प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

Wed, 20 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर के सभासद गिरिजेश सिंह ने एसएचओ कसया को प्रार्थना पत्र देकर एक मठ के पुजारी पर सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर निराधार आरोप लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सभासद ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि मठ में मोदी व योगी के साथ होर्डिंग लगवाया था। उसे पुजारी ने फाड़ दिया था। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन, पुजारी ने केस दर्ज करा दिया। मेरी पत्नी को भी प्रताड़ित किया गया। अब दोबारा सोशल मीडिया पर मेरे व मेरी पत्नी व गांव के एक सम्मानित व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें