फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर में सफाई और पथ प्रकाश के लिए ईओ से मिले सभासद

Wed, 03 Jul 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा नगर में समस्याओं के समाधान के लिए ईओ से मिले सभासद।
विज्ञापन
खड्डा। नगर के वार्डों में जलभराव, सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर मंगलवार को सभासदों ने ईओ संतोष कुमार वर्मा से मुलाकात की। सभासदों का कहना है कि बारिश से पहले जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कत होगी। कई वार्डों में पथ प्रकाश का इंतजाम नहीं होने से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के 12 वार्डों में जल भराव से निजात पाने के लिए अभी तक कोई इंतजाम नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नहीं किया जा सका है। जबकि पूर्व में बोर्ड की बैठक में नाली और नाला निर्माण के लिए सभासदों ने मांग उठाई थी। सभासदों का कहना है कि मानसून आ गया है। जिम्मेदार समय रहते नहीं चेते तो कई मोहल्लों में जलभराव होगा। इसके अलावा पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।
वार्ड नंबर 11 के सभासद दिवाकर यादव ने बताया कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा रहा था। शाम ढलते ही मोहल्ले में अंधेरा छा गया है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से मछली मंडी के लिए कोई स्थान नहीं दिया गया है। इस लिए सड़क के किनारे खुले में मांस,मछली की बिक्री दुकानदार करते हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से राहगीरों को परेशानियां होती हैं। इस दौरान सभासद अश्लम अंसारी, विनोद यादव, प्रदीप गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ईओ संतोष वर्मा ने बताया कि कुछ निर्माण कार्यों के लिए योजना बनाई गई है। टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जलभराव से निजात के लिए नालियों की सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें