फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देने के बाद शिक्षा मित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लेकर आए थे परिजन संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना/पटहेरवा। पिछले एक सप्ताह से बुखार से जूझ रहे एक शिक्षा मित्रा की सोमवार को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देने के बाद जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग के परिसर में मौत हो गई। स्वस्थ्य विभाग की तरफ से एम्बुलेंस से शव गांव भेजकर कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। तमकुही क्षेत्र के एक गांव के 45 वर्षीय शिक्षा मित्र को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। सोमवार को परिवारीजन उन्हें लेकर कसया के एक निजी अस्पताल में गए, जहां डॉक्टर ने उपचार शुरू करने से पहले कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। शिक्षा मित्र के परिजनों ने बताया कि उसे लेकर दोपहर बाद जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग में पहुंचे, जहां कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया गया। स्वास्थ्यकर्मी उन्हें कोरोना सन्दिग्ध बताते हुए अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहने लगे। अभी इस पर चर्चा चल ही रही थी तब तक वाहन में ही शिक्षा मित्र की मौत हो गई। बाद में शव को एंबुलेंस से घर भेज दिया गया, जहां से कोविड प्रोटोकाल के तहत तमकुहीराज के निकट झरही के किनारे शिक्षा मित्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 00000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें