मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में बृहस्पतिवार को मनरेगा योजना से चकरोड पर मिट्टी भराई का वीडियो बनाने को लेकर प्रधान प्रतिनिधि और गांव के एक युवक से विवाद हो गया। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मजदूरों का बयान लेकर चली गई। प्रधान प्रतिनिधि और युवक ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।