फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कंट्रोल रूम में बैठकर शिकायतें सुनते रहे अधिकारी-कर्मचारी

Fri, 05 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर निकाय चुनाव के लिए बने कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार को अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वे कंट्रोल रूम के लिए जारी किए गए नंबरों आने वाले फोन पर शिकायतें सुनकर उनकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते रहे।
नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा जिले भर हो रहीं घटनाओं के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय को बनाया गया है। वह कंट्रोल रूम में तैनात किए गए कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। इसका एक नंबर 9532679622 और दूसरा 05564-240590 है। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे तक कंट्रोल रूम को निर्वाचन संबंधी किसी बड़ी घटना, रुपये या शराब बांटने अथवा अन्य किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं आई थी। उनके साथ आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय सहित कंट्रोल रूम के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें