कसया। नगरपालिका के ठेकेदारों ने अवर अभियंता के खिलाफ अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। कराए गए कार्यों का बिल नहीं बनाने और अभद्रता की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।
ठेकेदार संघ के अध्यक्ष आनंद मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में 20-25 ठेकेदारों ने शुक्रवार की देर शाम अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल से मिलकर अवर अभियंता गोपाल राय के साथ ही अधिशासी अधिकारी की शिकायत की। इस दौरान उपेंद्र कुमार मिश्र, जयजीत पाठक, महेंद्र गुप्ता, शैलेश कश्यप, सुनील कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। इस संबंध में ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।