फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय, ईपीएफ के लिए संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय, ईपीएफ के लिए संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही विद्युत वितरण खंड से जुड़े उपकेंद्रों के विद्युत संविदाकर्मियों ने मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। संविदाकर्मियों का कहना था कि बिजली निगम का सारा कार्य उनसे कराया जाता है। इसके बावजूद उनका मानदेय भुगतान समय से नहीं किया जाता है। अगर शीघ्र उनके मानदेय और फरवरी से लंबित ईपीएफ का भुगतान नहीं होता है तो वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
सेवरही विद्युत वितरण खंड से जुड़े तमकुहीरोड, दुदही, तरयासुजान और तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्रों के संविदाकर्मी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। इनका कहना है कि मानदेय और ईपीएफ का भुगतान एक कंपनी करती है, लेकिन उन्हें कभी भी निर्धारित तिथि के अंदर भुगतान नहीं किया जाता है। उन्हें इसके लिए बार-बार धरना प्रदर्शन करना पड़ता है। इस समय अगस्त का महीना समाप्त होने वाला है, लेकिन अब तक कंपनी की ओर से जुलाई का मानदेय नहीं दिया गया है। इसी तरह फरवरी माह से ईपीएफ का भुगतान भी लंबित है। इसका भुगतान समय से न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में तमकुहीरोड व तरयासुजान सहित अन्य विद्युत उपकेंद्रों पर संविदाकर्मियों ने मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। रविवार को विद्युत उपकेंद्रों पर हुए धरना के दौरान विद्युत संविदा मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय, अजय पांडेय, कुमुद शर्मा, सुनील तिवारी, मोहन कुशवाहा, शंकर शर्मा, वीरेंद्र पटेल, संतोष चौहान, फिरोज आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें