मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय माघी कोठिलवा पश्चिमी में लगे दोनों इंडिया मार्क हैंड पंप से दूषित पानी निकलता है। बच्चे पानी पीने से परहेज कर रहे हैं। स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों को पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ता है। हेडमास्टर ने बीडीओ और डीपीआरओ से हैंडपंप को रीबोर कराने की मांग की है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय माघी कोठिलवा पश्चिमी में दो इंडिया मार्क हैंड पंप है, दोनों से काफी दिनो से पानी दूषित निकल रहा है। मध्यान भोजन करने के बाद बच्चे पानी पीने के लिए बाहर गांवो में जाते हैं। यहां तैनात शिक्षक नियाज़ अहमद अंसारी का कहना है की पानी कुछ देर बाद ही पीला हो जा रहा है। हैंड पंप को चलाने पर बालू भी निकलता है। शिक्षको को डर है की दूषित पानी पीने से बच्चे बीमार भी पड़ सकते हैं। यहां तैनात हेड मास्टर रामबृक्ष प्रसाद ने बीडीओ और डीपीआरओ से हैंड पंप को रीबोर कराने की मांग की है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कराने का निर्देश दिया जाएगा।।