मल्लूडीह। प्रेमवलिया के पास एनएच-28 पर बैक करते समय एक कंटेनर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इससे करीब दो घंटे तक हाईवे की एक लेन पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मचारियों ने उसे सीधा करवाकर आवागमन बहाल कराया।
रविवार की सुबह कसया की तरफ से बिहार के रास्ते एक कंटेनर नेपाल जा रहा था। प्रेमवालिया के पास किसी वजह से चालक रामप्रताप कंटेनर को बैक करने लगा। इसी दौरान कंटेनर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसके चलते एक लेन पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी होने पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मचारियों ने क्रेन मंगाकर किसी तरह कंटेनर को सही कराया। इसके बाद इस लेन पर आवागमन शुरू हो सका।