पडरौना। पिपरा बाजार क्षेत्र के बरवा पूर्दिल गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने गांव में जले ट्रासफार्मर को बदल कर कार्रवाई की मांग की।
प्रर्दशन कर रहे फैसल, सनवर, किताबुदिन, सैमुदिन, नूरआलम, रसीद, वसीम आदि लोगों ने कहा कि लोगों को बिजली आपूर्ति देने के लिए दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसके जलने से पूरे गांव में कई दिन से बिजली नहीं है। क्षमता से अधिक लोड होने की वजह से यह बार-बार जल जा रहा है। इन लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर दूसरा ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाने की मांग की। संवाद